विदेशी नस्ल के कुत्ते की कर ली गई चोरी,जानिए क्या है पूरा मामला

0
71

acn18.com कोरबा / प्रदेश के कोरबा जिले में चोरी का एक अजीबो गरीब किस्सा सामने आया है। अब तक आपने पैसे, गहने जेवरात सहित घरेलु सामानों की चोरी के मामले सुने और देखे होंगे लेकिल दर्री थानांतर्गत एनटीपीसी कॉलोनी स्थित यमुना विहार से एक विदेशी नस्ल के कुत्ते की चोरी कर ली गई है। गोल्डन रिट्रेवर नामक विदेशी नस्ल के कुत्ते की चोरी 8 मार्च की शाम कसे कर ली गई है। कुत्ते का नाम कोको है,जिसकी मालकिन किरण कुजूर कुत्ते की चोरी हो जाने से काफी परेशान है। महिला ने दर्री थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। महिला का कहना है,कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके पालतु कुत्ते की चोरी कर ली गई है।

acn dog 1
WhatsApp Image 2024 03 16 at 15.29.49 2
WhatsApp Image 2024 03 16 at 15.29.49 3