spot_img

एम्स दिल्ली में भर्ती आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव की सेहत के लिए बिहार में हवन-पूजा का दौर

Must Read

ACN18.COM पटना/ आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का दिल्ली स्थित एम्स में इलाज चल रहा है। इस बीच बिहार में उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआओं का दौर शुरू हो गया है। लालू के समर्थक और आरजेडी कार्यकर्ता जगह-जगह हवन और पूजा करके उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं।

- Advertisement -

गुरुवार को लालू प्रसाद के स्वास्थ्य लाभ के लिए आरजेडी कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन किया। घोषी टोला स्थित काली मंदिर में कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन कर लालू प्रसाद के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस मौके पर आरजे़ी नेता प्रमोद कुमार यादव, आदर्श कुमार, राजा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बेतिया के मैनाटांड़ प्रखंड में भी लालू यादव के स्वास्थ्य में सुधार के लिए बस्था में प्रार्थना सभा आयोजित की गई। युवा आरजेडी के प्रदेश सचिव रितेश यादव की अगुवाई में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें कई लोगों ने भाग लिया। सभी ने भगवान से आरजेडी सुप्रीमो के स्वास्थ्य में सुधार की प्रार्थना की।

रितेश यादव ने कहा कि गरीबों के मसीहा लालू यादव जी का अभी स्वास्थ्य खराब चल रहा है। पटना से उन्हें दिल्ली बेहतर इलाज के लिए ले जाया गया है। भगवान उन्हें लंबी उम्र दें। आरजेडी सुप्रीमो गरीबों की आवाज हैं। उन्होंने शोषित वंचित को आवाज दी है।

राज्य मंत्रिपरिषद का फैसला:निवास प्रमाणपत्र के लिए छत्तीसगढ़ में प्राइमरी पढ़ा होना जरूरी, इस साल से दाल की खरीदी और PESA कानून लागू होगा

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -