spot_img

छत्तीसगढ़ में शहर से गांव तक कोहरे की चादर:दुर्ग जिले में 9 डिग्री तक लुढ़का पारा,दो दिनों तक ऐसे ही रहेगा मौसम का मिजाज

Must Read

acn18.com रायपुर/छत्तीसगढ़ के मौसम ने फिर अचानक करवट ली है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में सुबह से हो रही हल्की बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। शहर से लेकर गांव तक कोहरा छाया हुआ है। दुर्ग जिले के तापमान में 9 डिग्री की गिरावट आई है। ठंड के बीच लोग घर से रेन कोट और छाता लेकर निकल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक कल 5 जनवरी को भी दुर्ग जिले का तापमान ऐसी ही बना रहेगा।

- Advertisement -

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से चल रही ठंडी हवाओं के कारण ऐसी स्थिति बनी है। बुधवार को बारिश होने से दुर्ग जिले के तापमान में गिरावट आई है। वहीं अन्य जिलों का अधिकतम तापमान 3 डिग्री तक लुढ़का है। न्यूनतम तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की गई है।

कोहरे में छिपा रायपुर निगम का भवन।
कोहरे में छिपा रायपुर निगम का भवन।

दुर्ग में सुबह से ही बादल छाए रहे और कोहरा देखने को मिला। शहरी क्षेत्रों में जहां कम कोहरा है तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा काफी अधिक बताया जा रहा है। दुर्ग जिले की बात करें तो मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं बुधवार सुबह यहां का तापमान 19 डिग्री रिकॉर्ड किया है।

सुबह से छाया कोहरा।
सुबह से छाया कोहरा।

रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने के साथ ही साथ ही हल्की बारिश भी हुई। इसके चलते ठंड में बढ़ोतरी हो गई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 2 दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा, घना कोहरा के साथ घना कोहरा के साथ कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हो सकती। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी इससे ठंड और बढ़ेगी।

दिन में लाइट ऑन कर चलानी पड़ रही गाड़ियां।
दिन में लाइट ऑन कर चलानी पड़ रही गाड़ियां।

रायपुर में भी सुबह से हल्की बूंदाबांदी हो रही है। बारिश ने ठंड और बढ़ा दी है। शहर में अब भी कोहरा छाया हुआ है। मौसम में अचानक हुए बदलाव से जाती हुई ठंड फिर से लौट आई है। मौमस विभाग के अधिकारी अभी ऐसी ही स्थिति रहने की बात कह रहे हैं।

दो दिनों तक रहेगी ऐसी स्थिति

मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार व गुरुवार को प्रदेश के सरगुजा, पेंड्रा रोड, जांजगीर, बिलासपुर, कोरबा, कवर्धा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुबह-सुबह घना कोहरा छाएगा। कोहरे के दौरान लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है,साथ ही वाहन भी धीमी गति से चलाएं। विभाग के अनुसार शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी और ठिठुरन और बढ़ेगी।

छत्तीसगढ़ राज्य का तापमान
छत्तीसगढ़ राज्य का तापमान

ट्विनसिटी में सुबह से हो रही सामान्य बारिश
ट्विनसिटी में बुधवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। पिछले 10 सालों के रिकॉर्ड देखें तो ट्विनसिटी में 4 बार जनवरी के महीने में बारिश होती रही है। कभी महीने की शुरूआत में बारिश हुई तो कभी अंत में। मौसम विभाग के अनुसार बादल छाए रहने से ऐसी स्थिति बन रही है। इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान और गिर सकता है।

ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाकर बैठे लोग
ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाकर बैठे लोग

जल गए अलाव

अचानक ठंड बढ़ने से भिलाई में अब अलाव फिर से जल गए हैं। लोग अपने घरों के बाहर अलाव जला रहे हैं। लोगों का कहना है कि अलाव जलाकर कई लोगों के बैठने से उनका टाइम भी कटता है और कई तरह की बातें हो जाती है। ठंड से भी राहत मिल जाती है। बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर निगम ने भी सार्वजनिक स्थलों में अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

बारिश के चलते छाता लेकर बच्चे को स्कूल ले जाते परिजन
बारिश के चलते छाता लेकर बच्चे को स्कूल ले जाते परिजन

ठंडे के बीच सुबह का स्कूल

ठंड के मौसम में तापमान तो कम हो गया, लेकिन स्कूल का समय बदलाव नहीं हुआ। सुबह की पाली में स्कूल जाने वाले बच्चों को बारिश और कोहरे की वजह से स्कूल जाने में काफी परेशानी हुई। कई बच्चे अपने पैरेंट्स के साथ गर्म कपड़ों के साथ रेन कोट में स्कूल जाते दिखे।

रायपुर : स्टार गैजिंग में आकाशगंगा से लेकर खगोलीय घटनाओं के प्रत्यक्षदर्शी बने सेजेस के विद्यार्थी

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

वोटर आईडी के अलावा इन 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी मतदाता डाल सकेंगे वोट

acn18.com रायपुर/ छत्तीसगढ़ में के तीसरे और अंतिम चरण का चुनाव 7 मई को होगा। वहीं लोकसभा चुनाव के लिए...

More Articles Like This

- Advertisement -