Home Astrology मछुआरा समाज उतरा सड़क पर,देखिए वीडियो

मछुआरा समाज उतरा सड़क पर,देखिए वीडियो

0
30

Screenshot 20260204 145910 Gallery

भरत सिंह चौहान की रिपोर्ट

 

जांजगीर-चाम्पा जिले में आज मछुआ समाज का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया।
मछुआरा समाज के लोगों ने मत्स्य विभाग कुलीपोटा कार्यालय के सामने चक्काजाम कर दिया।
आरोप है कि मत्स्य विभाग के अधिकारी नियमों को ताक पर रखकर पैसे के लेन-देन के जरिए दूसरे समूहों को मछली पालन के लिए पट्टा दे रहे हैं।
करीब तीन घंटे तक चले चक्काजाम को समाप्त कराने जिला प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची।
एसडीएम ने जांच का भरोसा दिया, जिसके बाद आंदोलन समाप्त कराया गया।
जांजगीर-चाम्पा जिले के मत्स्य विभाग में आज मछुआरा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जमकर प्रदर्शन किया।
प्रदेशाध्यक्ष गायत्री गायग्वार की अगुवाई में मछुआरा समाज के लोगों ने मत्स्य विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नियम-कायदों को दरकिनार कर पैसे लेकर गैर मछुआरा समितियों को तालाब आबंटित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर विभागीय अधिकारियों से मिलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें लगातार टाल दिया जाता है।
इसी नाराजगी के चलते आज मछुआरा समाज सड़कों पर उतर आया और जांजगीर-चाम्पा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।वहीं मत्स्य विभाग पर लगे आरोपों को सहायक मत्स्य अधिकारी सीताराम महिवार ने सिरे से खारिज किया है।
उन्होंने कहा कि तालाबों का चयन और पट्टा आवंटन शासन के नियमों के अनुसार किया जाता है और मछुआरा समाज को प्राथमिकता दी जाती है।
कुछ मामलों में न्यायालय के आदेश पर भी तालाब आवंटित किए गए हैं।
चक्काजाम के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा दिए गए आवेदन को एसडीएम ने परीक्षण में लिया और निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया।