spot_img

संसद का पहला सत्र, प्रोटेम स्पीकर ने शपथ ली:विपक्ष ने विरोध किया, संविधान की कॉपी लेकर एकसाथ सदन पहुंचेंगे

Must Read

acn18.com नई दिल्ली/ 18वीं लोकसभा का पहला सत्र सुबह 11 बजे से शुरू होगा। आज और कल नए सांसद शपथ लेंगे। इससे पहले भाजपा सांसद भर्तुहरि महताब को सोमवार सुबह 10 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू राष्ट्रपति भवन में मौजूद थे।

- Advertisement -

उधर, कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने प्रोटेम स्पीकर का विरोध किया है। विपक्ष का कहना है कि सरकार ने नियमों को दरकिनार कर भर्तुहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। वे 7 बार के सांसद हैं, जबकि कांग्रेस के के. सुरेश 8 बार के सांसद हैं। नियमों के अनुसार, कांग्रेस सांसद को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाना चाहिए था।

कांग्रेस सांसद के सुरेश ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष का एक बार फिर से अपमान कर रही है। इसलिए I.N.D.I.A ब्लॉक ने पैनल सदस्यों का बहिष्कार करने का फैसला किया है। दरअसल, प्रोटेम स्पीकर के सहयोग के लिए पांच वरिष्ठ सांसदों को नियुक्त किया गया है।

इसमें तीन विपक्षी सांसद- सुरेश कोडिकुन्निल (कांग्रेस), थलिक्कोट्टई राजुथेवर बालू (DMK), सुदीप बंदोपाध्याय (TMC) हैं, जबकि भाजपा के दो सांसद- राधा मोहन सिंह और फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल हैं। विपक्षी सांसदों ने इसी पैनल का बहिष्कार किया है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

छत्तीसगढ़ में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला:रेप में नाकाम होने पर पत्थर से कुचलकर मर्डर;3 महीने पहले जेल से छूटा है आरोपी

acn18.com सरगुजा / सरगुजा जिले के उडुमकेला गांव में 25 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव मिला है। कपड़े अस्त-व्यस्त...

More Articles Like This

- Advertisement -