spot_img

अमेरिका के वॉलमार्ट में फायरिंग:10 लोगों के मारे जाने की खबर, चश्मदीद बोला- मैनेजर ने स्टाफ पर गोलियां बरसाईं

Must Read

acn18.com वर्जीनिया/अमेरिका के वर्जीनिया में मंगलवार को वॉलमार्ट में मास फायरिंग की घटना हुई। वॉलमार्ट स्टोर में देर रात हुई इस फायरिंग में 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। एक चश्मदीद ने बताया कि स्टोर के एक मैनेजर ने ही अपने स्टाफ पर गोलियां दागनी शुरू कर दी हैं। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।

- Advertisement -

एक पुलिस अफसर लियो कोसिंस्की ने कहा- हमें वॉलमार्ट के अंदर हमलावर की डेड बॉडी मिली है। एक हफ्ते में होने वाली ये दूसरी मास शूटिंग की घटना है। इसके पहले कोलारोडो के गे क्लब में फायरिंग हुई थी। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी।

पुलिस ने वॉलमार्ट के आस-पास के इलाके को सील कर दिया है। मामले की पूरी जांच की जा रही है।
पुलिस ने वॉलमार्ट के आस-पास के इलाके को सील कर दिया है। मामले की पूरी जांच की जा रही है।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया
पुलिस ने कहा- हमें रात करीब 10 बजे गोलीबारी की सूचना मिली। हम तुरंत मौके पर पहुंचे। कई लोग मारे गए हैं, कई घायल हुए हैं। हम फिलहाल मृतकों का आंकड़ा नहीं बता सकते हैं। जांच के बाद ही कुछ सामने आ पाएगा। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हम उनसे पूछताछ करेंगे।

मौके पर पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ियां पहुंच गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
मौके पर पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ियां पहुंच गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूर:शीतकालीन सत्र में बिल पेश होगा, घोषणा पत्र में भाजपा का वादा था

Acn18.com/देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) करवाने के प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट...

More Articles Like This

- Advertisement -