Home Uncategorized नए साल 2026 के पहले दिन मां महामाया मंदिर में लगी आग,...

नए साल 2026 के पहले दिन मां महामाया मंदिर में लगी आग, भक्तों में मची अफरा-तफरी

0
60

सूरजपुर/अंबिकापुर। नए साल 2026 के पहले दिन अंबिकापुर की आर्ध्यदेवी मां महामाया मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा। सुबह से ही भक्त लंबी कतारों में लगे हुए थे और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे थे। मंदिर परिसर सरगुजा की कुलदेवी के जयकारों से गूंज उठा।

इस दौरान मंदिर परिसर में आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग भक्तों की लापरवाही से मन्नत के धागे और चुनरी से फैली। लेकिन समय रहते मंदिर प्रबंधन और प्रशासन ने आग पर काबू पा लिया, जिससे कोई बड़ी घटना नहीं हुई।