Home Astrology अस्पताल परिसर में लगी आग,पुरानी गाड़ियां हो गई खाक,देखिए वीडियो

अस्पताल परिसर में लगी आग,पुरानी गाड़ियां हो गई खाक,देखिए वीडियो

0
9

Screenshot 20260309 143638 Gallery

 

अस्पताल परिसर में लगी आग

पुरानी गाड़ियां हो गई खाक

देखिए वीडियो

कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में रखी पुरानी गाड़ियों में आग लग गई। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां वहां पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास करती कई गाड़ियां जलकर स्वाहा हो गई।

कोरबा का जिला अस्पताल जिसे अब मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के रूप में जाना जाता है। इसी अस्पताल के परिसर के एक कोने में रखी अनुपयोगी गाड़ियां आग की चपेट में आ गई।  आग लगने की सूचना दमकल को दी गई दमकल मौके पर पहुंची तो लेकिन तब तक गाड़ियां ढांचे में बदल गई थी। बताया जाता है कि जहां यह गाड़ियां रखी हुई थी वह स्थान एकांत में है और यहां अक्सर असमाजिक तत्व बैठकर नशा किया करते हैं आशंका व्यक्त की जा रही है कि ऐसे ही किसी उपद्रवी तत्व ने गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया होगा। बहर हाल इस अग्निकांड को लेकर कयासों के घोड़े दौड़ाए जा रहे हैं देखना है कि यदि इसकी जांच होती है तो क्या निष्कर्ष निकल कर सामने आता है