spot_img

पूर्व महापौर के बेटे पर रायपुर में FIR दर्ज

Must Read

acn18.co0m/    रायपुर। रायगढ़ के पूर्व महापौर महेंद्र चौहथा के बेटे संदीप चौहथा के खिलाफ राजधानी रायपुर में केस दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि संदीप चौथा युवती के घर पहुंचकर हंगामा किया था और जान से मारने की भी धमकी दिया था। जानकारी के अनुसार, मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, रायगढ़ के पूर्व भाजपा महापौर महेंद्र चौहथा का बेटा राजेंद्र नगर में रहने वाली एक युवती के घर नशे की हालत में पहुंचा था और युवती के घर पर पहुंचकर हंगामा किया। घटना के बाद युवती राजेंद्र नगर थाने में इसकी लिखित शिकायत दी है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने गाली गलौज और जान से मारने की धाराओं पर मामला दर्ज कर लिया है और अब उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि संदीप चौहथा और युवती की पहचान छत्तीसगढ़ी फिल्मों में काम करने के दौरान हुआ था।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

शाह के दौरे से पहले नक्सली शांति वार्ता को तैयार:सेंट्रल कमेटी बोली- 15 महीने में 400 साथियों को मारा, ऑपरेशन रोकें, युद्धविराम कर देंगे

Acn18.com/अमित शाह के बस्तर दौरे से पहले ही नक्सली केंद्र और राज्य सरकार से शांति वार्ता करने के लिए...

More Articles Like This

- Advertisement -