केंद्रीय बजट 2026 पर वित्त मंत्री OP चौधरी का बयान, ‘स्पष्ट विजन के साथ तेज़ी से आगे बढ़ रहा भारत’, चिकित्सा क्षेत्र में ऐतिहासिक फैसले- स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल

0
17
छत्तीसगढ़

केंद्रीय बजट 2026 पर वित्त मंत्री OP चौधरी का बयान, ‘स्पष्ट विजन के साथ तेज़ी से आगे बढ़ रहा भारत’, चिकित्सा क्षेत्र में ऐतिहासिक फैसले- स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल

अंबिकापुर। केंद्रीय बजट 2026 को लेकर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे शानदार और दूरदर्शी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार स्पष्ट विजन के साथ तेज़ी से विकास की दिशा में काम कर रही है।

ओपी चौधरी ने कहा कि भारत आज एक बड़े विजन के साथ बड़ी गति से आगे बढ़ रहा है और केंद्रीय बजट में समाज के हर वर्ग के हितों का संतुलित ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तीव्र आर्थिक गति के साथ आगे बढ़ रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जताया आभार

केंद्रीय बजट 2026 को चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह बजट देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत, आधुनिक और सर्वसुलभ बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बजट में औषधि प्रशिक्षण शालाओं की स्थापना से दवा निर्माण और गुणवत्ता सुधार को नई मजबूती मिलेगी। आयुष सेक्टर को सशक्त करते हुए तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थानों की स्थापना से पारंपरिक चिकित्सा को वैश्विक पहचान मिलेगी। मेडिकल टूरिज्म और बायोफार्मा को बढ़ावा। बजट में मेडिकल टूरिज्म हब विकसित करने के लिए पांच रीजनल केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव है। वहीं बायोफार्मा सेक्टर में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश से गंभीर बीमारियों की दवाइयां सस्ती होंगी और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। 17 कैंसर दवाएं, शुगर और गंभीर रोगों की दवाएं सस्ती7 दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर राहतजिला अस्पतालों की क्षमता बढ़ेगी, ट्रॉमा और इमरजेंसी सेंटर स्थापित होंगे। मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष फोकस। पशु-चिकित्सा क्षेत्र को भी मजबूती। पशु चिकित्सा क्षेत्र में प्रोफेशनल्स की संख्या बढ़ाने और निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए पूंजी सब्सिडी सहायता योजना लाई जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 जनहितैषी, सुलभ और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है, जिसका लाभ छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को मिलेगा