ब्लू बर्ड स्कूल के बाहर मारपीट, नुकीली चीज से हमला
एक छात्र हुआ जख्मी, अस्पताल में उपचार जारी

कोरबा के कोसाबाड़ी इलाके में ब्लू बर्ड स्कूल के एक छात्र को कुछ लड़कों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। उसे कई हिस्से में चोट आई है। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में उसका उपचार किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार गुरुवार को पूरी छुट्टी के बाद यह घटना स्कूल के बाहर हुई। एक छात्र ने बताया कि क्लास में ही इस घटना की शुरुआत हुई जब हमें दूसरे पक्ष में अनावश्यक धक्का दिया और गाली गलौज की। स्कूल की पूरी छुट्टी होने के बाद छात्र स्कूल के बाहर आ गए। इस दौरान प्रियांशु सुमित नमन सहित 8-9 लड़कों ने एक छात्रा से मारपीट की और फिर पीछे से आकर नुकीली चीज से हमला कर दिया। कुछ लोगों ने पीड़ित और उसके सहयोगियों को अस्पताल भिजवाया। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के द्वारा इस बारे में पुलिस चौकी को प्रतिवेदन दिया गया इस आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। शैक्षणिक संस्थानों में इस तरह की गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की जरूरत है ताकि दूसरों को भी सही सबक मिल सके।




