spot_img

बाइक और सवारी ऑटो की भिड़ंत के बाद मारपीट,पावर हाउस रोड पर जाम, परेशान हुए लोग

Must Read

- Advertisement -

acn18.com कोरबा /कोरबा में पावर हाउस रोड पर जाम लगना नई बात नहीं है। एक बार फिर यहां ऐसी स्थिति निर्मित हुई। बाइक और वाहन की भिड़ंत के बाद मौके पर मारपीट के कारण जमकर तमाशा हुआ। आधे घंटे तक लोगों की परेशानी के बाद यातायात पुलिस ने स्थिति को सामान्य किया।

यातायात के बढ़ते दबाव और सड़कों पर उत्पन्न होती समस्या को हल करने के लिए बार-बार बैठकर हो रही है लेकिन परिणाम अभी काफी दूर है। बायीं तट नहर पुल पर यातायात की समस्या को लेकर नगर निगम और पुलिस के अधिकारी अक्सर चिंता जताते हैं। इसी स्थान पर बाइक और सवारी ऑटो की टक्कर के बाद गजब की स्थिति निर्मित हो गई। बताया गया कि यहां पर वाहन चालक के साथ मारपीट की गई। जिसके चलते जाम लगे और आधे घंटे तक दोनों दिशा से आवाजाही बाधित हुई। इस दौरान लोग काफी परेशान हुए।

मामले की जानकारी होने पर यातायात पुलिस के एक कर्मचारी ने यहां पहुंच कर हस्तक्षेप किया और संबंधित लोगों को चलता किया। तब कहीं जाकर हालात नियंत्रित हुए और इस रास्ते पर आवाजाही सामान्य हो सकी। सड़कों पर आवाजाही के दौरान पेश आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे और फिक्स पॉइंट लगाने की जरूरत महसूस की जा रही है।

श्रीराम जन्मभूमि का दर्शन करने गया जत्था,विहिप के सामाजिक समरसता विभाग की योजना

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन:पार्थिव शरीर नरीमन पॉइंट पहुंचा, यहीं शाम 4 बजे तक अंतिम दर्शन

टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बुधवार...

More Articles Like This

- Advertisement -