spot_img

ट्रक और पिकअप में भीषण टक्कर, 6 लोगों की मौत:छठी कार्यक्रम से लौट रहे थे, मृतकों में 5 महिलाएं और बच्चा शामिल; 23 घायल

Must Read

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 23 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में एक बच्चा, 5 महिलाएं शामिल हैं। ये सभी छठी कार्यक्रम में शामिल होकर पिकअप से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसा पलारी थाना क्षेत्र में हुआ है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, लटवा और उसके आस-पास के गांव के रहने वाले लोग रविवार को परसदा गांव में कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। यहां से वे रात को करीब 11 बजे के आस-पास लौट रहे थे। इसी दौरान गोड़ा पुलिया रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग में यह हादसा हो गया है।

हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि अन्य घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। जहां इलाज के दौरान 3 और लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

आस-पास के लोग ही घायलों को लेकर अस्पताल गए थे। हादसे के बाद पुलिस को भी तुरंत सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मालगाड़ी के सामने कूदकर युवक ने कर ली ख़ुदकुशी, कारणों का नहीं चल सका पता

Acn18. Com.कोरबा में एक 27 वर्षीय युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर अपनी जान दे दी. मामला उरगा थाना...

More Articles Like This

- Advertisement -