पेड़ की डाल गिरने से पिता और पुत्री घायल,कटघोरा के ग्राम रजकम्मा के पास हुआ हादसा, आंधी-तुफान से बचने रुके थे पेड़ के नीचे

0
145

Acn18.com/आंधी-तुफान से बचने पेड़ का सहारा लेना एक पिता और पुत्री को महंगा पड़ गया। पेड़ की भारी-भरकम डाल गिरने से दोनों बुरी तरह से घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है,कि ग्राम रहैला निवासी मनोहर लहरे अपनी पुत्री मनीषा को बाइक पर बिठाकर बिलासपुर से सूरजपुर जा रहा था। रास्ते में मौसम खराब होने के कारण ग्राम रजकम्मा के पास दोनों पेड़ के नीचे रुक गए। इसी दौरान पेड़ की एक डाल दोनों के उपर गिर पड़ी। हादसे में दोनों को काफी चोट लगी है जिन्हें अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।