spot_img

किसानों को कृषि के उन्नत तरीकों की दी गई जानकारी, ड्रोन से फसलों पर कीटनाशक का किया गया छिड़काव

Must Read

acn18.com जांजगीर / किसानों को कृषि के उन्नत तकनीक की जानकारी देने के उद्देश्य से जांजगीर जिले के अकलतरा स्थित तिलई गौठान में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को जरुरी जानकारी दी।

- Advertisement -

जांजगीर जिले के अकलतरा स्थित तिलई गौठान में किसानों के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि की नई नई तकनीकी से अवगत कराना था। इस दौरान बताया गया,कि कृषि और किसान तभी आगे बढ़ सकते हैं जब वो नई नई तकनीक का इस्तेमाल करें,योजना के बारे में समझें उसका लाभ उठाएं। इस दौरान वैज्ञानिक ने किसानों को कृषि की उन्नत तकनीक का प्रशिक्षण दियाा, किसानों को फसल में लगने वाली बीमारियो से बचाव के लिए कृषी वैज्ञानिकों ने ड्रोन से कीटनाशक के छिड़काव की तकनीक भी बताई, मौके पर ही ड्रोन से कीटनाशक दवा छिड़काव का डेमो भी बताया गया, ड्रोन की मदद से किसान बिना लेबर के ही खेतो पर कीटनाशक छिड़काव कर फसल को रोगों से होने वाले नुकसान होने से बचा सकेंगे, ड्रोन से कीटनाशक के छिड़काव की तकनीक किसानों को पसंद आई।

किसान कृषि की नई नई तकनीक का उपयोग कर न केवल फसलों की रक्षा कर सकेंगे बल्की अपनी आर्थिक स्थिती में भी सुधार ला सकेंगे। इस दौरान गौठान में महिला स्वसहायता समूह द्वारा गोमूत्र तथा गोबर से बनाए गए कीटनाशक ब्रम्हास्त्र किसानों को 50 रुपए लीटर में दिया गया।

रायपुर : शासकीय अस्पतालों से मृतक के शवों को ससम्मान उनके घर तक पहुंचाने वाहनों की हो पर्याप्त व्यवस्था : मुख्यमंत्री

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

अब हिंदू हाईस्कूल में पड़ी मिली हजारों किताबें, पूर्व विधायक का एक और खुलासा

रायपुर। कबाड़ में किताब मिलने के बाद सरकारी स्कूलों में हजारों की संख्या में किताबें पड़ी मिल रही है. सिलसिलेवार...

More Articles Like This

- Advertisement -