हाथियों से परेशान किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार.क्षतिपूर्ति राशि न देने का वन विभाग पर लगाया आरोप

0
10

कोरबा . हाथियों के उत्पात से परेशान पसान क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जन दर्शन में अपनी पीड़ा सुनाई इन किसानों ने शिकायत की है की पसान क्षेत्र में हाथियों का झुंड लगातार उत्पात मचा रहा है लेकिन वन विभाग द्वारा क्षतिपूर्ति और मुआवजे की राशि नहीं दी जाती कलेक्टर ने उनकी शिकायतें सुनी और जांच कर निराकरण की बात कही।

कोरबा जिले में लगातार विचरण कर रहे हाथियों के झुंड ने किसानों को परेशान कर दिया है ताजा मामला पसान क्षेत्र के बर्रा हर देव गांव से सामने आया है यहां के दो दर्जन से अधिक किसानों ने आकर कलेक्टर के सामने अपना दुखड़ा रोया इन किसानों ने बताया की हाथी हमारे क्षेत्र में लगातार उत्पात मचा रहे हैं लेकिन वन विभाग अपनी आंखें बंद किया हुआ है फसलों के नुकसान जनहानि सहित कई मामले में विभाग द्वारा क्षतिपूर्ति राशि और मुआवजा नहीं दिया जा रहा है जिसको लेकर हम किसान काफी परेशान है किसानों ने कहा कि चाहे सरकारी मुलाजिम हो चाहे आम आदमी सभी का पेट किसान ही भरता है ऐसे में किसानों को नजरअंदाज कर देना उचित नहीं है यदि यदि प्रशासन ने हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो मजबूर होकर किसानों को प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।