Home Uncategorized धान खरीदी केंद्र में किसानों ने दिया धरना ,पुलिस को करना पड़ा...

धान खरीदी केंद्र में किसानों ने दिया धरना ,पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

0
44

vlcsnap 2024 01 09 11h19m51s584

acn18.com कोरबा / कोरबा के ग्राम तिलकेजा स्थित धान खरीदी केंद्र में उस वक्त विवाद की स्थिती निर्मित हो गई पांच किसानों को यह कहकर चलता कर दिया,कि उनका धान अमानक है। बस इसी बात को लेकर किसान आक्रोशित हो गए और केंद्र के गेट के बाहर धरने पर बैठ गए।

vlcsnap 2024 01 09 11h17m54s550

जैसे-जैसे धान खरीदी की तिथी समाप्ती की तरफ आ रही है वैसे-वैसे केंद्रो में किसानों को परेशान करने के मामले भी सामने आ रहे है। कोरबा के ग्राम तिलकेजा स्थित धान खरीदी केंद्र में धान बेचने आए पांच किसानों को यह कहकर चलता कर दिया गया,कि उनका धान अमानक है। धान में नमी होने के साथ ही जड़ भी निकल आया है लिहाजा धान लेने से मना कर दिया। फिर क्या था किसान आक्रोशित हो गए और धान खरीदी केंद्र के गेट के बाहर धरने पर बैठ गए।

vlcsnap 2024 01 09 11h20m03s487

किसान ने बताया,कि जब वह अपना धान लेकर भतीर घुसा तब असमाजिक तत्वो ने  गेट बंद कर दिया और उसके साथ धक्का-मुक्की की गई जिससे वह जमीन पर गिर गया जिससे उसके हाथ के अंगूठे में चोट भी लगा है।किसानों के प्रदर्शन से मौके पर विवाद की स्थिती निर्मित हो गई लिहाजा पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। काफी समझाने के बाद विवाद समाप्त हुआ और किसानों ने धरना समाप्त किया।

vlcsnap 2024 01 09 11h17m04s149

vlcsnap 2024 01 09 11h17m15s974

vlcsnap 2024 01 09 11h18m02s795

vlcsnap 2024 01 09 11h18m17s231

vlcsnap 2024 01 09 11h20m23s944

मूर्ति निर्माण स्थल से होगा पूजन का शुभारंभ,द्वादश अधिवास होंगे,प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराएंगे 11 यजमान