Home देश दुनिया किसानों का दिल्ली मार्च, संसद घेरेंगे:यूपी-दिल्ली चिल्ला बॉर्डर पर 3KM जाम; RAF,...

किसानों का दिल्ली मार्च, संसद घेरेंगे:यूपी-दिल्ली चिल्ला बॉर्डर पर 3KM जाम; RAF, वज्र वाहन तैनात, ड्रोन से निगरानी

0
97

acn18.com/ यूपी के किसान संगठनों ने संसद का घेराव करने का ऐलान किया है। दोपहर 12 बजे 4-5 हजार किसान नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास इकट्‌ठा होंगे। इसके बाद दिल्ली कूच करेंगे। इससे पहले दिल्ली-यूपी पुलिस सतर्क हो गई।

नोएडा में धारा-163 लगा दी गई। दिल्ली-यूपी को जोड़ने वाले चिल्ली बॉर्डर पर जगह-जगह बैरिकेडिंग कर दी गई है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सीनियर अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।

वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसके चलते 4-5 किलोमीटर का लंबा जाम लग गया है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। कई रूट को डायवर्ट किया है।

नोएडा के डीएनडी फ्लाई ओवर पर लगा जाम।

किसानों की क्या है मांगे…4 पॉइंट में जानिए

  • किसानों को जमीन अधिग्रहण के बदले 10% प्लॉट दिया जाए।
  • 64.7% की दर से किसानों को मुआवजा मिले।
  • नए भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार, बाजार दर का 4 गुना मुआवजा दिया जाए।
  • भूमिधर, भूमिहीन किसानों के बच्चों को रोजगार और पुनर्वास के सभी फायदे दिए जाएं।

इससे पहले, 1 दिसंबर यानी कल किसानों ने अपनी मांगों को लेकर नोएडा डीएम मनीष वर्मा और ग्रेटर नोएडा, यमुना, नोएडा अथॉरिटी के सीईओ के साथ बैठक की थी। 3 घंटे तक बैठक चली थी, लेकिन बेनतीजा साबित हुई थी।

1 साल पहले भी इन्हीं मांगों को लेकर किसान संगठनों ने दिल्ली कूच किया था। इस बार किसानों की अगुआई भारतीय किसान परिषद के सुखबीर खलीफा, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पवन खटाना कर रहे हैं।