डिलीवरी के नाम पर सरकारी नर्स द्वारा उगाही, बेटा होने की खुशी में पैसे मांगे नर्स ने, देखिए वीडियो

0
6

डिलीवरी के नाम पर सरकारी नर्स द्वारा उगाही

बेटा होने की खुशी में पैसे मांगे नर्स ने20260226 134612

सरकारी अस्पताल में लड़का पैदा हुआ पिता से कहा गया की सब कुछ नॉर्मल है अब हम लोगों को खुश कर दो। पिता ने भी समझदारी दिखाइ और स्टाफ नर्स द्वारा पैसे मांगे जाने को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया

जिला अस्पताल बिलासपुर के एक स्टाफ नर्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है हुआ यू की एक युवक ने अपनी पत्नी को प्रसव के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया उसकी पत्नी ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया पूरा परिवार खुश था खुश तो डिलीवरी करने वाली नर्स भी थी उसे उम्मीद थी कि वह बड़ी रकम बख्शीश में प्राप्त कर लेगी। लेकिन जब उसने बड़ी मांग रखी तो युवक ने उसे अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। नर्स कहती सुनी गई की एक मैं हूं पांच और है सबको आप पैसे दीजिए आपको एक रुपये की भी दवा बाहर से नहीं लानी पड़ी । युवक ने तर्क दिया कि यहां तो सब फ्री है तो स्टाफ नर्स ने कहा की ग्लव्स तक यहां नहीं रहता हम लोग सब अपने से व्यवस्था करते हैं। सरकारी अस्पताल की स्टाफ नर्स द्वारा बख्शीश के नाम पर पैसे की उगाही का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है लोग उस युवक की तारीफ कर रहे हैं जिसने नर्स की इस हरकत को रिकॉर्ड किया है