Home KORBA 2008 से दे रहे आवेदन फिर भी वन अधिकार पत्र नहीं मिला....

2008 से दे रहे आवेदन फिर भी वन अधिकार पत्र नहीं मिला. सिंदुरगढ़ के लोगों ने जिला प्रशासन को इस मामले के बारे में दी जानकारी

0
96

acn18.com कोरबा / कोरबा जिले के पौड़ी उपरोड़ा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले सिंदूरगढ़ क्षेत्र के लोगों को वन अधिकार पत्र 17 वर्ष बीतने के बाद भी नहीं मिल सके हैं। ऐसे लोग वन भूमि पर लंबे समय से कागज है और वन अधिकार पत्र के लिए 2008 से आवेदन कर रहे हैं। जिला मुख्यालय में उन्होंने एक बार फिर जनदर्शन में शिकायत दी । उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्तर पर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है लेकिन राजस्व और वन विभाग के द्वारा स्थल सत्यापन नहीं करने से समस्या बनी हुई है।