Home Uncategorized भगवान को भी नहीं बख्शते मिलावट खोर: नकली घी बनाने वाला व्यापारी...

भगवान को भी नहीं बख्शते मिलावट खोर: नकली घी बनाने वाला व्यापारी गिरफ्तार,आरोपी व्यापारी ने कहा – पूजा के लिए बनाया जाता है अलग घी

0
45

acn18.com अंबिकापुर / पैसे की हवस शांत करने के लिए हम कितना गिर जाते हैं इसका प्रमाण है अंबिकापुर का वह व्यापारी जो नवरात्रि के समय नकली की तैयार कर उसे बाजार में खपाने की तैयारी कर रहा था. खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारकर बड़ी मात्रा में नकली की जप्त कर लिया.

vlcsnap 2024 04 07 13h11m44s541


इस भोले भाले चेहरे वाले व्यापारी को देखिए इसका नाम है राकेश बंसल महाराष्ट्र के गोदिया का रहने वाला राकेश बंसल छत्तीसगढ़ में नकली घी का कारोबार करने की नीयत से अंबिकापुर पहुंचा और किराए का मकान लेकर वहां नकली घी बनाने का काम शुरू कर दिया. खाद्य विभाग को इस नक्काली घी सूचना मिली और जब टीम ने छापा मारा तो एक कमरे में बड़ी मात्रा में रखा गया नकली घी दिखा जिसे जप्त कर लिया गया खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें जैसे ही पता चला की राकेश बंसल नकली घी का कारोबार कर रहा है तत्काल यहां ताबिश दी गई है और संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई नकली की बनाने वाले राकेश बंसल ने स्वीकार किया कि वह इस कारोबार में लिप्त है।

vlcsnap 2024 04 07 13h10m58s999

आरोपी व्यापारी ने नकली घी को देवी मां के चरणों में अर्पित करने के लिए तैयार करना बताया उसने बताया कि नवरात्रि के समय जो लोग घी के दिए जलवाते हैं उनके लिए इसे तैयार कराया जाता है आरोपी यह भी दावा करता है यह कारोबार वह अकेला नहीं बल्कि बाजार में बहुत लोग हैं

vlcsnap 2024 04 07 13h12m07s354

नकली घी के इस कारोबारी का बयान यह साबित करने के लिए पर्याप्त है कि देवी देवताओं के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला घी असली नहीं बल्कि नकली होता है. यही अंबिकापुर में ही नहीं बल्कि कोरबा बिलासपुर रायपुर समेत संपूर्ण छत्तीसगढ़ या यूं कहें कि पूरे भारत में बनाया और बेचा जाता है इस अवैध कारोबार की जानकारी हर प्रदेश अथवा जिले के खाद्य विभाग को ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता. नकली घी बनाने के मामले में राकेश बंसल जैसे निर्माता ही दोषी नहीं है बल्कि बाजार में इसे बेचने वाले और मंदिरों का प्रबंधन संभालने वाले लोग भी दोषी हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध कानून के तहत तो करवाई होनी ही चाहिए साथ ही इनका सामाजिक बहिष्कार भी आवश्यक है

vlcsnap 2024 04 07 13h11m14s927
vlcsnap 2024 04 07 13h12m58s167
vlcsnap 2024 04 07 13h13m06s218
vlcsnap 2024 04 07 13h13m12s271