राम नाम महायज्ञ के लिए किया जा रहा वातावरण निर्माण.नायर मोहल्ला में प्रभात फेरी निकाल रही है मातृशक्ति

0
28

कोरबा . कोरबा जिले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के द्वितीय प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। सभी क्षेत्रों में वातावरण निर्माण की कोशिश की जा रही है। इसी श्रृंखला में मातृशक्ति के द्वारा बुधवारी नायर मोहल्ला में प्रभात फेरी का सिलसिला शुरू किया गया। बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं की भागीदारी इस कार्यक्रम में दर्ज हो रही है।