spot_img

नवरात्र पर देवी दर्शन करने को लेकर उत्साह, विधानसभा अध्यक्ष पहुंचे भवानी और सर्वमंगला मंदिर

Must Read

acn18.com कोरबा/ आश्विन नवरात्र पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ कोरबा क्षेत्र में मनाया जा रहा है। देवी के मंदिरों से लेकर दुर्गापूजा पंडालों में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कोरबा जिले के प्रवास पर आए विधानसभा के अध्यक्ष डा चरण दास महंत ने परिवार सहित देवी मंदिर में उपस्थिति दर्ज कराई और दर्शन किए।

- Advertisement -

आश्विन मास में मनाया जाने वाला नवरात्र पर्व क्षेत्र में अलग ही छटा बिखेर रहा है। सैकड़ों स्थानों पर देवी प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं और काफी जगह पर गरबा डांडिया का प्रदर्शन हो रहा है। इन सबके बीच देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की पहुंच हो रही है जहां पर वह देवी दर्शन के साथ आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत ने कोरबा के सर्वमंगला और भवानी मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की और सभी के सुख समृद्धि व कल्याण की कामना की।

इससे पहले डॉ महंत ने चतुर्गढ़ में महिषासुर मर्दिनी के मंदिर पहुंचकर दर्शन किए थे और यहां की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की थी। जिले के सभी मंदिरों में पहुंचने के साथ उनके द्वारा आसपास की जरूरतों की जानकारी भी हासिल की जानी है

गरबा कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया एसपी ने,नशा मुक्ति के लिए चल रहे अभियान की जानकारी दी

 

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूर:शीतकालीन सत्र में बिल पेश होगा, घोषणा पत्र में भाजपा का वादा था

Acn18.com/देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) करवाने के प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट...

More Articles Like This

- Advertisement -