Home KORBA राम नाम लेखन महायज्ञ को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में उत्साह. खम्हरिया, कोरबी,...

राम नाम लेखन महायज्ञ को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में उत्साह. खम्हरिया, कोरबी, जोरहाड़बरी में उतारी आरती

0
85

कोरबा . अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर की दूसरी वर्षगांठ पर पर अनेक कार्य होने हैं। कोरबा जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा राम नाम लेखन महायज्ञ का कार्यक्रम हाथ में लिया गया है। जिले में 3 लाख पुस्तिका के साथ लोग तीन अरब 33 करोड़ राम-राम लेखन करेंगे। कोरबा के बुधवारी बाजार स्थित राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना के साथ अभियान शुरू हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में राम-राम लेखन पुस्तिका लेकर आने वाले स्वयंसेवकों का सम्मान हो रहा है।

ये तस्वीर है जोरहड़बरी, खम्हरिया के कोरबी की। यहां राम नाम लेखन महायज्ञ की पुस्तिका लेकर कार्यकर्ताओं की उपस्थिति शुरू हुई है। इसे लेकर क्षेत्र में उत्साह बना हुआ है। कार्यकर्ताओं की अगवानी करती महिलाएं साबित करती है कि उन्होंने अभियान को गम्भीरता से लिया है। ग्रामीणों की भावना बताती है कि वे किस कदर खुश है।

याद रहे 2 दिन पहले ही कोरबा के राम जानकी मंदिर बुधवारी में अभियान का शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ किया गया। इसी के साथ अब सभी क्षेत्रों में बारी-बारी से पुस्तिकाओं की उपलब्धता कराई जा रही है और फिर इसका वितरण किया जाएगा। अयोध्या में राम मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ से ठीक पहले विशेष कार्यक्रम के साथ कोरबा से इस सभी पुस्तिका अयोध्या भिजवाई जानी है। कोरबा जिले के लिए यह अपने तरह का विशेष अभियान है जिसमें लाखों लोगों को जोड़ा जा रहा है।