spot_img

समाप्त हुई कर्मचारियों की हड़ताल, वन विभाग को मिली राहत, हाथियों की हो रही निगरानी

Must Read

पसान से आरिफ खान:कोरबा वनमंडल के पसान रेंज में हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों को बचाने के लिए वन विभाग ने पूरी ताकत झोंक दी है। सरकारी कर्मचाारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद वन अमला पूरी ताकत लगाकार ग्रामीणों की रक्षा करने में जुट हुआ है। गांव गांव में मुनादी कराकर लोगों को सजग कराया जा रहा है वहीं नुकसान के आंकड़े को कम करने विभाग हाथियों को जंगल में खदेड़ने में लगा हुआ है।

- Advertisement -
ACN
ACN

कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा। लाख कोशिशों के बाद भी हाथी यहां से टस से मस होने का नाम नहीं ले रहे। कर्मचारियों की कमी के कारण भी वन विभाग खुद को बेबस पा रहा है। हालांकि सरकारी कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन समाप्त होने के बाद हड़ताल पर गए कर्मचारी वापस लौट आए हैं और ग्रामीणों के बचाव में उतर गए है। पसन रेंज के अलग अलग क्षेत्र से हाथियों की चहलकदमी की तस्वीरें सामने आ रही है। वन परिक्षेत्राधिकारी खुद मोर्चा संभाले हुए हैं और मातहत कर्मचारियों के साथ मिलकर स्थिती को संभालने में लगे हुए है। क्षेत्र में अभी भी हाथी सक्रीय है जिससे ग्रामीणों को बचाने वनकर्मी उन्हें कच्चे मकानों से निकालकर पक्के मकानों तक ले जा रहे है।

सरकारी कर्मचारियों के हड़ताल से वापस आने के बाद वन विभाग ने राहत की सांस ली है। कर्मचारियों की कमी दूर होने से हाथियों की निगरानी में विभाग को काफी सहूलियत होगी। अधिकारियों का भी मानन है,कि लोगों को सतर्क किया जा रहा है ताकी नुकसान से बचा जा सके।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -