Home KORBA एसईसीएल कॉलोनी में चोरों के आतंक से कर्मचारी परेशान, लगातार हो रही...

एसईसीएल कॉलोनी में चोरों के आतंक से कर्मचारी परेशान, लगातार हो रही है चोरियां ,पुलिस से की गई मामले की शिकायत

0
47

acn18.com कोरबा/ कोरबा में मानिकपुर चौकी अंतर्गत एसईसीएल की विभागीय कॉलोनी में चोरों का आतंक कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। चोर एक के बाद वारदातों को अंजाम दे रहे हैं लेकिन पुलिस अपराधों को रोकने में नाकाम साबित हो रही हो रही है। लगातर चोरी की हो रही घटनाओं से परेशान एसईसीएल के कर्मचारी मानिकपुर चौकी पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। कर्मचारियों ने इससे पहले जीएम से भी अपनी शिकायत की है।

WhatsApp Image 2023 11 21 at 11.52.22 1

ठंड बढ़ने के साथ ही कोरबा जिले में चोरों की सक्रियता कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस मूक दर्शक बनकर देख रही है। मानिकपुर चौकी अंतर्गत एसईसीएल के विभागीय कॉलोनी में चोरी की घटनाएं कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। चोर रोजाना किसी न किसी कर्मचारी के घर को निशाना बना रहे हैं जिससे कर्मचारियों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। लगातार हो रही चोरियों से परेशान होकर एसईसीएल कर्मियों का दल मानिकपुर चौकी पहुंचा और पुलिस से शिकायत की। कर्मचारियों का कहना है,कि चोर वहीं घर को निशाना बनाते हैं,जो खाली रहता है।

WhatsApp Image 2023 11 21 at 11.52.22

पूछताछ के दौरान बात सामने आई है,कि इन चोरियों में नाबालिग अपराधियों की संलिप्तता है,जिन्हें पहले भी पकड़ा जा चुका है बावजूद इसके उनके द्वारा इस तरह की घटनाओं कों अंजाम दिया जा रहा है। बहरहाल देखने वाली बात होगी,कि शिकायत के बाद पुलिस इस दिशा में क्या एक्शन लेती है।

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजन का पारायण,नदी नालों और डैम के किनारे सुबह 3 बजे से पहुंचने लगे थे व्रतधारी