
acn18.com कोरबा / छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा शुक्रवार को एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। फेडरेशन के पदाधिकारी ने कहा है कि यदि उनकी 11 सूत्रीय मांगों पर अमल शुरू नहीं किया गया तो फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए सरकार को तैयार रहना चाहिए

महंगाई भत्ता कैशलेस चिकित्सा सुविधा अनुकंपा नियुक्ति सचिवों का नियमितीकरण जैसी 11 मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा पूरे प्रदेश में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। कोरबा में भी फेडरेशन के पदाधिकारीयो और सदस्यों ने अपनी एकता का मुजाहिरा किया फेडरेशन के पदाधिकारीयो ने बताया छत्तीसगढ़ में 5 लाख कर्मचारी और अधिकारी शुक्रवार को हड़ताल पर रहे .फेडरेशन की तरफ से कहा जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के समय मोदी की गारंटी के नाम से चुनाव लड़ा गया। जो वादे किए गए थे उसी के तहत फेडरेशन द्वारा मांग की जा रही है







