spot_img

सम्राट जादूगर निकला रेप का आरोपी, पुलिस ने शो देख पटना से पकड़ा; इनामी कई सालों से दे रहा था चकमा

Must Read

ACN18.COM मध्य प्रदेश/मध्य प्रदेश के खंडवा में बलात्कार के एक मामले में दस साल से फरार चल रहे आरोपी को जावर पुलिस  बिहार से दबोच लाई । खास बात यह कि फरारी के दौरान वह जादूगर के पास काम करने लगा और जादूगिरी सीख गया। पुलिस जब उसे पकड़ने गई तब वह जादू का शो चल रहा था। एक घंटे तक पुलिसकर्मियों ने उसका शो देखा। जैसे ही वह स्टेज से उतरा तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

- Advertisement -

खंडवा के जवार थाने के टीआई शिवराम जाट ने बताया कि इस अपराधी के खिलाफ साल 2007 में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी नानकराम को गिरफ्तार भी किया था। हालांकि, उसके बाद कोर्ट ने उसे जमानत दे दी। उसके बाद वह कोर्ट में पेशी पर नहीं आया और फरार हो गया। एसपी विवेक सिंह ने आरोपी पर दस हजार का इनाम भी घोषित किया था।

हेड कॉन्स्टेबल रफीक खान को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नानकराम अब जादूगर बन चुका है। फिलहाल वह पटना (बिहार) में जादू का शो करने गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम पटना पहुंची। जादू के शो के बारे में पता किया गया और जब वहां पुलिस पहुंची तो नानकराम का शो चल रहा था। जब शो खत्म हुआ तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

आरोपी फरारी के दौरान ग्वालियर, लखनऊ और मुजफ्फरपुर, बिहार में रहा। यहां उसने अलग-अलग जादूगरों के साथ काम किया और जादू सीखा। वह खुद को सम्राट जादूगर बताता था। लखनऊ में भी उसने अपना ठिकाना बनाया। इस दौरान उसने जादू के शो दिखाने के लिए अपनी टीम तैयार की। जिसमें लड़कियां भी शामिल थीं। आरोपी 2019 में भी खंडवा के पड़ोसी जिले खरगोन में आकर जादू दिखाकर चला गया था। इसके अलावा वह यूपी और बिहार में अपने शो करता था।

57 दिन के हो गए बाघिन रंभा के चारों शावक:तीमारदारी में कानन प्रबंधन ने कोई कसर नहीं छोड़ी है नतीजतन वे चुस्त दुरुस्त नजर आ रहे हैं

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -