spot_img

कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज में फिर हुई हाथियों की वापसी, नदी पार करते हुए देखा गया हाथियों के दल को, ग्रामीणों में फैली दहशत…देखिए वीडियो

Must Read

acn18.com कोरबा/ कोरबा के वनांचल क्षेत्रों में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा। हाथियों की मौजूदगी के कारण वन विभाग के साथ ही ग्रामीणों की भी समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही। कटघोरा वनमंडल के ग्राम केंदई से हाथियों के दल की एक नई तस्वीर सामने आई है जहां ग्राम झिनपुरी भदरा से हाथियों का दल नदी पार करते हुए देखा गया है। गजराजों का यह दल अपने रुट से वापस होते हुए फिर से कोरबी आ पहुंचा है।

- Advertisement -

कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्रों में हाथियों की मौजूदगी लगातार बनी हुई है जिसके कारण ग्रामीणों के साथ ही वन विभाग को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धान की फसल पकने के कारण हाथी लगातार खेतो का रुख कर रहे हैं जिससे ग्रामीणों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज में एक बार फिर से हाथियों के दल को देखा गया है। हाथी ग्राम झिनपुरी भदरा होते हुए एक बार फिर सें कोरबी पहुंच गए है। हाथियों को नदी पार करते हुए देखा गया है। केंदई रेंज में हाथियों की वापसी के कारण ग्रामीणों के साथ ही वन विभाग की भी परेशानियां बढ़ गई है। देखने वाली बात होगी,कि वन विभाग इस चुनौती से कैसे निपटता है।

झांसा देकर महिला से की करोड़ों की ठगी, स्टार्टअप कंपनी में निवेश के नाम पर दिया ठगी को अंजाम

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ*

Acn18. Com.स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ 17 सितंबर 2024 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में माननीय मुख्यमंत्री...

More Articles Like This

- Advertisement -