spot_img

हाथी का हमला, गंभीर रूप से 2 ग्रामीण घायल

Must Read

रायगढ़। घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में एक हाथी ने अलग अलग समय पर दो लोगों पर हमला कर दिया। इससे दोनों ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों ही घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक बटुराकछार में रहने वाला घसिया राम 42 साल पास के जंगल कक्ष क्रमांक 1296 पीएफ में लकड़ी बिनने के लिए गया था।

- Advertisement -

तभी जंगल में एक अचानक एक हाथी से उसका सामना हो गया। ऐसे में हाथी ने उस पर हमला कर वापस जंगल की ओर चले गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद किसी तरह मामले की सूचना अन्य ग्रामीणों को लगी, तो उन्होंने इसकी जानकारी वन अमला को दी। जिसके बाद वनकर्मी मौके पर पहुंचे और उसे ईलाज के लिए घरघोड़ा अस्पताल ले आए, लेकिन डाॅक्टरों ने उसे मेडिकल काॅलेज रिफर कर दिया है।

दूसरी घटना भी घरघोड़ा रेंज के बटुराकछार के जंगल की बतायी जा रही है। जिसमें कमतरा का रहने वाला भगत राम कवंर 45 साल बुधवार की शाम को मछली पकड़कर बटुराकछार के जंगल से लौट रहा था। तभी उसी हाथी से उसका सामना हो गया। ऐसे में हाथी ने उस पर भी हमला कर दिया। किसी तरह उसने वहां से भाग कर अपनी जान बचायी। इसके बाद मामले की सूचना वन अमला को दी गई। तब वनकर्मियांे ने तत्काल उसे ईलाज के लिए धरमजयगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका ईलाज जारी है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

ठेकेदारों की समस्याओं को सुनने के साथ बताए समाधान के तरीके विजिलेंस सेमिनार का आयोजन किया गया कुसमुण्डा में

पब्लिक सेक्टर में विजिलेंस का अपना विशेष महत्व है और इसकी अपनी अलग महत्ता है। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड...

More Articles Like This

- Advertisement -