spot_img

तीन राज्यों के चुनाव नतीजे:त्रिपुरा-नगालैंड में BJP की वापसी तय, मेघालय में NPP का जश्न; रिजल्ट पर रात 8 बजे बोलेंगे PM मोदी

Must Read

acn18.com नई दिल्ली/ त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव की वोटों की गिनती जारी है। कुछ सीटों पर नतीजे आ चुके हैं और कुछ पर पार्टियों ने बढ़त बना ली है। दोनों आधार पर अब तक जो तस्वीर सामने आई है, उसके मुताबिक नगालैंड और त्रिपुरा में भाजपा को बहुमत तय नजर रहा है। मेघालय में मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा की NPP सबसे बड़ी पार्टी है। कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

- Advertisement -

नगालैंड में भाजपा गठबंधन को 36 सीटों और त्रिपुरा में 34 सीटों पर बढ़त है। मेघालय में NPP 25 सीटों पर आगे है।

वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल्स में त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा गठबंधन को बहुमत का अनुमान लगाया गया है। मेघालय में हंग असेबंली के आसार बन रहे हैं।

अपडेट्स…

  • तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री अपनी सीटों पर जीते। त्रिपुरा में माणिका साहा को पश्चिम त्रिपुरा की नगर बरदोवाली, मेघालय में कॉनराड संगमा को वेस्ट गारो हिल्स की दक्षिण तुरा (ST) सीट से और नगालैंड में नेफ्यू रियो को कोहिमा की नॉर्दन अंगामी II (ST) सीट पर जीत मिली।
  • प्रधानमंत्री रात 8 बजे भाजपा मुख्यालय जाएंगे। 3 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर स्पीच देंगे।
  • हेकानी जाखालू दीमापुर III सीट जीतकर नगालैंड की पहली महिला MLA बन गई हैं। 1963 में नगालैंड राज्य बना, अब तक कोई महिला विधानसभा चुनाव नहीं जीती थी।
  • 2 तस्वीरें…

    नगालैंड की अलोंगटकी सीट से भाजपा के तेमजेन इमना जीते हैं। वे अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं। काउंटिंग के दौरान एक वक्त वो पीछे चल रहे थे, तब ट्वीट किया था- हार कर जीतने वाले को........कहते हैं।
    नगालैंड की अलोंगटकी सीट से भाजपा के तेमजेन इमना जीते हैं। वे अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं। काउंटिंग के दौरान एक वक्त वो पीछे चल रहे थे, तब ट्वीट किया था- हार कर जीतने वाले को……..कहते हैं।
    मेघालय में NPP चीफ और मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के आवास के बाहर जश्न मनाते समर्थक।
    मेघालय में NPP चीफ और मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के आवास के बाहर जश्न मनाते समर्थक।
  • सड़क पर कार जलकर खाक, 4 लोग थे सवार :पति-पत्नी और दो बच्चे लापता, धमतरी से 4 लाख रुपए लेकर लौट रहा था परिवार…देखिए वीडियो
377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -