Home छत्तीसगढ़ कॉमेडियन कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और हिना खान तक पहुंची ED, पूछताछ...

कॉमेडियन कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और हिना खान तक पहुंची ED, पूछताछ के लिए भेजा समन, रणबीर कपूर ने 2 हफ्ते का मांगा है समय …

0
93

महादेव बेटिंग ऐप मामले में रणबीर कपूर के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) कॉमेडियन कपिल शर्मा, हिना खान और हुमा कुरैशी तक भी पहुंच चुकी है. ईडी ने पहले बुधवार को रणबीर कपूर को पूछताछ के लिए समन भेजा था. जिसपर रणबीर ने ED से 2 हफ्ते का समय मांगा है. वहीं अब हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) और कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के साथ-साथ हिना खान (Hina Khan) से भी ईडी ने पेश होकर अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा है. ईडी ने तीनों को समन भेजा है. तीनों कलाकारों को अलग-अलग तारीख पर ED ने पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है.महादेव बेटिंग ऐप मामले में अभिनेता रणबीर कपूर को ईडी समन भेजकर छह अक्टूबर को रायपुर के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दे चुकी है. जिसके बाद रणबीर ने दो सप्ताह का समय मांगा है. अधिकारियों ने बताया कि हाल में तीनों कलाकारों को समन भेज कर एजेंसी के रायपुर कार्यालय में अलग-अलग तारीखों पर पेश होने को कहा गया है.

भाजपा सरकार बनने पर कोरबा में एक-एक घरों को चिन्हाकित कर देंगे स्थाई पट्टा, प्रधानमंत्री आवास भी बनेगा – लखन लाल देवांगन