Home Astrology ED की रेड; 4 जिलों में कृषि से संबंधित कारोबारियों के ठिकानों...

ED की रेड; 4 जिलों में कृषि से संबंधित कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ छापा, मचा हड़कंप,

0
92

ED की रेड; 4 जिलों में कृषि से संबंधित कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ छापा, मचा हड़कंप,IMG 20250903 WA0037

0 कारोबारी विनय गर्ग के ठिकानों पर दबिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचारों के खिलाफ एक बार फिर ईडी की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। बुधवार की सुबह राजधानी रायपुर सहित दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की है। ईडी की यह कार्रवाई मुख्य रूप से कृषि से संबंधित कारोबारियों के ठिकानों पर की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के शंकर नगर में कारोबारी विनय गर्ग के घर पर भी ईडी की टीम ने दबिश दी है। इसके साथ ही दुर्ग के अन्न भूमि ग्रीनटेक प्रा. लि. के डायरेक्टर शिवकुमार मोदी के घर रेड जारी है। ईडी की इस कार्रवाई में 8 से 10 अधिकारियों के साथ सशस्त्र बल भी मौजूद है।

हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह रेड किस घोटाले या वित्तीय अनियमितता के सिलसिले में की जा रही है। अधिकारी इस विषय में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं। राजधानी रायपुर में भी कई अन्य ठिकानों पर छापेमारी चल रही है और खबर लिखे जाने तक सभी जगहों पर कार्रवाई जारी है।