पहले यात्रियों के सोने का इंतजार फिर करता था मोबाइल पर, आरपीएफ ने पकड़ा 74 हजार कीमती है एंड्राइड मोबाइल, आरोपी दर्री जमनीपाली निवासी शातिर अपराधी

0
242

Acn18.comकोरबा/ ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों को आने-जाने वाली थकावट और नींद का फायदा उठाकर मोबाइल पार करने वाले शातिर चोर को आरपीएफ ने धर दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी दर्री थाना क्षेत्र का रहने वाला है इसके कब्जे से ₹74000 कीमती मोबाइल समेत अन्य सामान जप्त किए हैं।

बिलासपुर आरपीएफ पुलिस के हत्थे चढ़ा यह युवक 30 वर्षीय दीपक उर्फ अंकित साहू एनटीपीसी जमनीपाली निवासी है। रेलवे स्टेशन बिलासपुर के सामने मुल्क राज होटल के पास एक व्यक्ति को चोरी का मोबाइल बेचे जाने की सूचना रेलवे आरपीएफ को मिली थी जहां मुखबिर की सूचना पर युवक को पकड़ा गया पूछताछ में बाते सामने आई की पकड़ा गया युवक बड़ा शातिर है। ट्रेन में कोरबा से रायपुर तक यात्रा करता था और केवल उसका काम ही यात्रियों का मोबाइल पार करना होता था जैसे ही यात्री सो जाते हैं या फिर उनकी नजर हटती तत्काल मोबाइल पार हो जाता था इसकी शिकायत रेलवे आरपीएफ को काफी लंबे समय से मिल रही थी यह मुखबिर की सूचना पर इस बार आरपीएफ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के कब्जे से ₹74000 कीमती अलग-अलग कंपनी के ब्रांडेड मोबाइल जब किया गया है।