एक कार 
में सवार होकर तीन युवक ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा से पुराने शहर की ओर आ रहे थे गाड़ी की स्पीड बता रही थी कि चालक नशे में है। कोई कुछ कर पाता तब तक गाड़ी एक बाइक सवार को धकेलते हुए सोनालिया चौक स्थित एक मोबाइल दुकान में जा घुसी। इस दुर्घटना के बाद गाड़ी में सवार तीनों युवकों को लोग पकड़ कर पीटते इससे पहले ही पुलिस आ गई और तीनों को हिरासत में ले लिया




