spot_img

ड्रग्स तस्कर निकला सीरियल किलर, बिना हथियार के कर चुका है तीन बार मर्डर

Must Read

बिलासपुर। बिलासपुर में पुलिस ने एक सीरियल किलर को पकड़ा है। आरोपी 17 साल पहले अपनी पत्नी की हत्या की, फिर अब 2 साल के अंदर में सेम पैटर्न में 2 लोगों को मार डाला। बताया जा रहा है कि आरोपी हथियार का उपयोग नहीं करता। पत्थर से सिर कुचलता है।

- Advertisement -

इस बार तीन लोगों ने मिलकर एक युवक को मारा है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने सरकंडा क्षेत्र के लिंगियाडीह दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले सत्यनारायण की हत्या की है।

सत्यनारायण प्रधान ई-रिक्शा चलाता था। अपने परिवार से अलग किराए के मकान में रहता था। मंगलवार की सुबह चिंगराजपारा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में उसकी खून से लथपथ लाश मिली थी।

बिलासपुर में ई-रिक्शा चालक की हत्या केस की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। ई-रिक्शा से ठोकर लगने पर बदमाशों से विवाद हो गया। इस दौरान बदमाशों ने पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की थी। वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं 2 अन्य लोग फरार हैं।

पुलिस की जांच में पता चला कि सत्यनारायण का चिंगराजपारा में रहने वाले प्रदीप सिंह ठाकुर (36) से विवाद हुआ था। इस पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। प्रदीप अपने घर से गायब था, जिस पर पुलिस का शक गहरा गया। इसी बीच पता चला कि वह शहर से भागने के फिराक में है। जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लियाड्रग्स तस्कर निकला सीरियल किलर, बिना हथियार के कर चुका है तीन बार मर्डर

 

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा (KASL23) स्थगित

रायपुर  छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा संचालनालय कृषि छत्तीसगढ़ नवा रायपुर के अंतर्गत सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं प्रयोगशाला सहायक...

More Articles Like This

- Advertisement -