spot_img

‘ड्रीमगर्ल’ ने छत्तीसगढ़ के सॉफ्टवेयर इंजीनियर से ठगे डेढ़ करोड़

Must Read

बिलासपुर का सॉफ्टवेयर इंजीनियर ड्रीमगर्ल की चाहत में ठगी का शिकार बन गया। उससे 1 करोड़ 40 लाख रुपए की ठगी हो गई। मिमिक्री आर्टिस्ट ने लड़की की आवाज में उससे बात की और शादी करने की बात कहकर फंसा लिया। इसके बाद फीमेल वॉइस में ब्लैकमेल कर पैसे वसूलता रहा। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

परेशान होकर इंजीनियर ने पुलिस से शिकायत की। मामले की जांच करते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंच गई और उसे मध्यप्रदेश के मैहर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने एसपी रजनेश सिंह के आगे बताया कि उसने कैसे आवाज बदलकर इंजीनियर को अपना शिकार बनाया।

पुलिस ने ठगी के इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने ठगी के इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शादी करने के लिए लड़की तलाश रहा था फरियादी

SP रजनेश सिंह ने बताया कि सरकंडा निवासी नितिन जैन महाराष्ट्र के पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसे शादी करने के लिए लड़की की तलाश थी। कुछ दिन पहले मध्यप्रदेश के मैहर का रोहित जैन (33 वर्ष) अपने भाई से मिलने पुणे गया था।

इसी दौरान नितिन रोहित से मिला। बातचीत में उसने बताया कि शादी के लिए उसे लड़की की तलाश है। बस इसी का फायदा उठाते हुए रोहित ने नितिन से मेल-जोल बढ़ाना शुरू कर दिया। उसने लड़की तलाशने की बात कहकर नितिन को अपने भरोसे में ले लिया।

बिलासपुर पुलिस के सामने आरोपी ने लड़की की आवाज में बात की।
बिलासपुर पुलिस के सामने आरोपी ने लड़की की आवाज में बात की।

तीन लड़कियों के फोटो इंजीनियर के पास भेजे

इसके बाद उसने इंटरनेट से तीन लड़कियों के फोटो निकालकर नितिन के पास भेज दिए। इसमें एक युवती को नितिन ने पसंद किया। रोहित ने उसका नाम एकता जैन बताया। फिर उसने खुद ही दूसरे नंबर से लड़की की आवाज में बात करनी शुरू कर दी।

पहले उसने एकता बनकर अलग-अलग बहाने से लाखों रुपए ट्रांसफर कराए, फिर अलग-अलग सिम से खुद को एकता का भाई, जज और अधिकारी बनकर नितिन से बात की। इतना ही नहीं उसने नितिन को ब्लैकमेल कर एक करोड़ 40 लाख रुपए वसूल लिए।

इससे तंग आकर नितिन ने पुलिस की मदद ली। उसकी शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपी रोहित जैन को मैहर से गिरफ्तार किया।

आवाज बदलकर बनाई कहानी और वसूले पैसे

आरोपी रोहित जैन मिमिर्की आर्टिस्ट है। लिहाजा, वह आवाज बदलने में माहिर है। उसने पहले काल्पनिक लड़की एकता जैन बनकर इंजीनियर रोहित से बात की। शादी के लिए तैयार होने की बात कहते हुए उसे अपने झांसे में लिया। इसके बाद बीमार होने की बात कहते हुए उसने नितिन से 30 लाख रुपए अलग-अलग अकाउंट में ट्रांसफर कराए।

बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर से ड्रीमगर्ल बनकर ठगी करने के मामले का खुलासा किया।
बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर से ड्रीमगर्ल बनकर ठगी करने के मामले का खुलासा किया।

लड़की का भाई अंशुल जैन बनकर की ठगी

इस दौरान आरोपी रोहित अपनी मनगढ़ंत कहानी का दूसरा पात्र अंशुल जैन बन गया और लड़की का ममेरा भाई बताकर नितिन से बातचीत शुरू की। साथ ही अपनी बहन की शादी कराने पारिवारिक सहमति बनाने में मदद करने की बात कही।

इसी दौरान उसने शेयर मार्केट में नुकसान होने की बात कहते हुए नितिन से मदद मांगी। इसके बाद पारिवारिक समस्या और प्रॉपर्टी टैक्स भरने के बहाने बना-बनाकर 30 लाख रुपए ट्रांसफर कराए।

जज के नाम पर लगाया चूना

आरोपी रोहित ने पुणे जाकर फिर एक नई कहानी बनाई। उसने बताया कि एकता का परिवार हैदराबाद में रहता है। वहां पर उनकी प्रॉपर्टी है, जिसे बेचने के लिए हैदराबाद जाना है।यहां पर उसने एकता के गिरफ्तार होने की बात कही। साथ ही बदली हुई आवाज में खुद को जज बताकर करीब 20 लाख की वसूली की। ये रकम उसने अलग-अलग अकाउंट में जमा कराई।

टैक्स अफसर के नाम पर लिए 15 लाख

आरोपी रोहित ने लड़की की आवाज में पहले ही नितिन को बताया था कि उसकी चेन्नई में प्रॉपर्टी है। इसके बाद उसने टैक्स अधिकारी बनकर बात की। उसने प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं होने की बात कहते हुए एकता की गिरफ्तारी करने की बात कही। इससे बचने के लिए उसने तमिल, हिंदी ओर अंग्रेजी में बातचीत कर करीब 15 लाख रुपए वसूले।

RBI अधिकारी बनकर किया कॉल

आरोपी रोहित ने बदली हुई आवाज में इंजीनियर को कॉल किया। उसने इंस्टट लोन ऐप के जरिए रकम अदायगी नहीं कर पाने की बात कही। साथ ही जांच एजेंसियों की नजर में होने का झांसा दिया। खुद ही मकान के नीचे खड़े रहकर मकान की तस्वीर ली और नितिन के मोबाइल पर भेजा।

रोहित ने ED के अधिकारियों के आने का डर दिखाते हुए दरवाजा खोलने से मना किया। इस दौरान वह खुद बाहर से दरवाजे पर दस्तक देता रहा। डरे हुए नितिन ने उसके बताए खाते में 20 लाख रुपए जमा करा दिए।

स्कूल टाइम से मिमिक्री करता था रोहित

एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी रोहित जैन स्कूल के समय से ही फिल्मी कलाकारों की नकल करता है। वह कई कलाकारों की आवाज अच्छी तरह से निकाल लेता है। इसके अलावा लड़कियों की आवाज में भी बात करता है। इसी हुनर का फायदा उठाते हुए उसने इंजीनियर से ठगी की।

ऑनलाइन सट्टे में उड़ाई ठगी की रकम

एसपी रजनेश सिंह ने मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि आरोपी आदतन सटोरिया है। वह ऑनलाइन बेटिंग ऐप पर दांव लगाता है। ठगी की रकम को उसने अलग-अलग ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म पर लगा दिया। इसमें से वह बड़ी रकम हार गया।

उसने पुलिस को बताया कि हारने के बाद ठगी और ब्लैकमेलिंग के पैसों को सटोरियों के अलग-अलग अकाउंट में ट्रांसफर कराया। मामले में पुलिस ने करीब 40 बैंक अकाउंट फ्रीज कराए हैं। बैंक खातों से पीड़ित की रकम वापस कराने की भी कार्रवाई की जाएगी।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूर:शीतकालीन सत्र में बिल पेश होगा, घोषणा पत्र में भाजपा का वादा था

Acn18.com/देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) करवाने के प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट...

More Articles Like This

- Advertisement -