परफ्यूम पिया फिर लगा लिया फांसी
परिजनों को जादू टोना के कारण आत्महत्या का संदेह

युवक ने पहले परफ्यूम लगाया फिर उसे पिया और फिर अपने कमरे में जाकर उसने फांसी लगा ली। परिजनों को लगता है की 1 वर्ष पहले युवक की शादी हुई पत्नी 7 माह से गर्भवती है फिर भी उसने यह कदम क्यों उठाया समझ से परे है बस लगता यही है की जादू टोना के कारण उसने अपने प्राण दे दिए
कटघोरा के समीप निवासरथ 28 वर्षीय विद्यासागर ने मौत को गले लगा लिया उसके बड़े भाई ने बताया की विद्यासागर अत्यंत शालीन युवक था 1 वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी उसकी पत्नी साथ में की गर्भवती थी परिवार में सब कुछ ठीक चल रहा था न जाने क्यों उसने फांसीलगा ली ,परिजनों ने बताया की फांसी लगाने से पहले विद्यासागर ने परफ्यूम लगाया और फिर उसे पी लिया। मृतक के बड़े भाई ने बताया की कानून नहीं मानता लेकिन हम लोगों के यहां जादू टोना पर भरोसा रहता है इसी जादू टोने के कारण है लगता है कि उसके भाई की जान गई है खैर कारण जो भी हो मिस्त्री का काम करने वाला 28 वर्षीय विद्यासागर तो इस दुनिया से चला गया लेकिन उसकी 7 माह की गर्भवती पत्नी अब कैसे जीवन व्यतीत करेगी यह विधाता ही जाने




