spot_img

दांतों को स्वस्थ रखने के लिए चलाया अभियान डॉ सरफराज की कोशिश की सराहना

Must Read

- Advertisement -

दांतों की सुरक्षा केप्रति लोगोंको जागरूक करने के लिए कोरबा जिले में पहली बार अभियान शुरू किया गया है। 1 से 7 जनवरी तक अभियान के अंतर्गत डेंटल सर्जन डॉक्टर सरफराज के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में और कार्य किया जाएगा। नागरिकों ने इस अभियान की सराहना की है।

अपने तरह का यह विशेष अभियान है जो सभी उम्र के लोगों को दांतों की सुरक्षा को लेकर जागरूक कर रहा है। अभियान की लाइन है- दांतों को स्वस्थ रखना है तो हर रात ब्रश करके सोना है. विभिन्न विद्यालयों में इसके अंतर्गत डॉक्टर सरफराज के द्वारा हेल्थ चेक अप कैंप लगाए जा रहे हैं और परीक्षण के साथ जरूरी सलाह दी जा रही है। लोग भी इस अभियान को अपनी तरफ से हाईलाइट कर रहे हैं।

डेंटल सर्जन डॉक्टर सरफराज ने इस बात पर चिंता जताई की मैं लापरवाही बरतने से दांतों में सड़न की समस्या पैदा हो रही है और इसे विभिन्न आयु वर्ग के लोगों में आसानी से देखा जा रहा है।

बताया गया कि हर स्थिति में दांत स्वस्थ रहें इसलिए हमने इस अभियान को वर्ष 2023 में प्रारंभ किया है । कई सामाजिक संस्थाएं इस अभियान में हमारे साथ हैं । 1 से 7 जनवरी तक विभिन्न क्षेत्रों में जन सामान्य को अभियान के माध्यम से जागरूक करने की कोशिश की जाएगी।

मानव शरीर के लिए सभी अंगों का अपना अपना विशेष महत्व है जो भिन्न-भिन्न कार्यों के लिए अपनी भूमिका निभाते हैं। उम्मीद की जा रही है दांतों की सुरक्षा के लिए जो अभियान प्रारंभ किया गया है उसका लाभ कुल मिलाकर आम लोगों को मिलेगा

 

 

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

6 लोगों से 66 लीटर महुआ शराब जब्त,कोरबा आबकारी विभाग की कार्रवाई

Acn18.com/आबकारी विभाग की टीम को मुखबीर से सूचना मिली थी कि धवईंपुर और ग्राम पोड़ी में अवैध महुआ शराब...

More Articles Like This

- Advertisement -