रायपुर संभाग का भाजपा सह प्रभारी बने डॉ राजीव सिंह
कोरबा आगमन पर उनका किया गया भव्य स्वागत
भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी भी रहे मौजूद
देखिए वीडियो
भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉक्टर राजीव सिंह को रायपुर संभाग का सह प्रभारी मनोनीत किया गया। नवदायित्व मिलने के बाद पहली बार कोरबा पहुंचे डॉ राजीव सिंह का आत्मीय स्वागत किया गया।
नेताजी सुभाष चौक कोरबा पर गुरुवार शाम को विशेष चहल पहल थी। कोरबा के अनेक गणमान्य नागरिक हाथ में माला लिए प्रतीक्षा कर रहे थे डॉ राजीव सिंह का। छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष द्वारा घोषित प्रभारी की सूची में कोरबा के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह का नाम रायपुर संभाग के सह प्रभारी के रूप में अंकित था। वह धार्मिक यात्रा पर थे आज जैसे ही उनकी गाड़ी सुभाष चौक पर पहुंची वहां उपस्थित लोगों में उनका स्वागत करने की होड़ मच गई। डॉ राजीव सिंह को पुष्पमालाओं से लाद दिया गया।
डॉ राजीव सिंह का स्वागत हो ही रहा था तभी कोरबा भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी भी सुभाष चौक पहुंच गए ।उन्होंने भी डॉक्टर राजीव सिंह का स्वागत किया और फिर वहां उपस्थित लोगों ने गोपाल मोदी का भी अभिनंदन किया
सुभाष चौक पर काफी देर तक आतिशबाजी ,माल्यार्पण और मिष्ठान वितरित होता रहा। उपस्थित लोगों ने डॉक्टर राजीव सिंह को रायपुर संभाग का भाजपा सह प्रभारी बनाने के लिए पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद प्रेषित किया



