कोरबा . 31 दिसंबर 2025 की मध्य रात्रि तक लोग अलग-अलग स्थान पर जस्न में डूबे रहे। नए वर्ष के सूरज का दर्शन करने के साथ लोगों ने हसदेव तक स्थित मां सर्वमंगला का दर्शन पूजन किया।
तापमान का पारा कम होने पर भी कोरबा क्षेत्र के नागरिक वर्ष 2026 के ठीक तरह से बीतने की मंगल कामना के लिए देवी के मंदिर में पहुंचे। यहां पर उनकी लंबी कतार नजर आई। लोगों ने पूजा अर्चना के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के प्रबंधक मयंक पांडे ने बताया कि नए वर्ष पर उत्साह ज्यादा होता है इसलिए काफी संख्या में लोग यहां पहुंचे हैं ।इस बात को ध्यान में रखते हुए समय पर मंदिर के पट खोल दिए गए थे। जिले के आस्था स्थलों पर लोगों का बड़ी संख्या में पहुंचना इस बात को दर्शाता है कि वह वर्ष की शुभ शुरुआत करना जरूरी समझते हैं।




