spot_img

नर्स को बंधक बनाकर डॉक्टर ने किया रेप

Must Read

मुरादाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स के साथ हैवानियत की गई। अस्पताल के संचालक डॉक्टर ने रात 12 बजे नर्स को बुलाया। वार्ड ब्वॉय और नर्स उसे जबरन लाए और कमरे में ढकेल कर बाहर से कुंडी लगा दी। डॉक्टर ने कमरे में बंधक बनाकर 20 साल की नर्स के साथ रेप किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

घटना ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में ठाकुरद्वारा-काशीपुर रोड पर स्थित एबीएम अस्पताल की है। इसका संचालक BAUMS डिग्री धारी डॉ. शहनवाज है। उसकी पत्नी भी BAUS है। दोनों मिलकर इस अस्पताल को चलाते हैं। अस्पताल के ऊपर ही डॉ. शाहनवाज का आवास है।                                                                                                                                    10 महीने से अस्पताल में काम कर रही थी पीड़िता
पीड़िता डिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 10 महीने से एबीएम अस्पताल में नर्स का काम करती है। शनिवार शाम करीब 7 बजे वो ड्यूटी करने के लिए अस्पताल गई थी। जहां हॉस्पिटल के संचालक डॉ. शाहनवाज ने बंधक बनाकर रेप किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।                                                                                                                                                            बेटी को घसीटकर कमरे में ले गए’
पिता ने बताया, अस्पताल में तैनात पीड़िता की साथी नर्स मेहनाज ने साजिश के तहत उससे कहा कि डॉ. शाहनवाज उसे ऊपर अपने कमरे में बुला रहे हैं। बेटी ने कमरे में डॉक्टर के पास जाने से मना कर दिया। इसके बाद वार्ड ब्वॉय जुनैद और मेहनाज उसे जबरदस्ती घसीटकर कमरे में ले गए। उसे अंदर धक्का देकर कमरा बाहर से बंद कर दिया। डॉक्टर ने देर रात हैवानियत की। डॉक्टर ने जातिसूचक शब्द भी कहे।

रेप के बाद पीड़िता का मोबाइल भी छीना
रेप के बाद डॉक्टर ने पीड़िता का मोबाइल फोन भी छीन लिया। ताकि वो पुलिस को घटना की सूचना नहीं दे पाए। रविवार सुबह घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने डॉ. शाहनवाज के खिलाफ रेप, SC/ST एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। जबकि नर्स मेहनाज और वार्ड ब्वॉय जुनैद के खिलाफ साजिश में शामिल होने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

पुलिस ने तीनों को अरेस्ट किया
एसपी ग्रामीण संदीप कुमार मीणा का कहना है कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी डॉ. शाहनवाज, नर्स मेहनाज और वार्ड ब्वॉय जुनैद को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

महिला अत्याचार पर कोयले से 6 फीट का पोस्टर बनाया

रक्षाबंधन पर अमरोहा के एक चित्रकार ने महिलाओं की सुरक्षा पर कोयले से 6 फीट लंबा चित्र बनाया। कलाकार जुहैब खान ने कहा- महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार को रोकना चाहिए। मैंने उसमें रक्षाबंधन को इस तरह दिखाया है कि हमने बहनों की रक्षा करने के लिए संकल्प तो लिया है, लेकिन न रक्षा है न ही सुरक्षा है। सिर्फ उन पर बंधन ही बंधन है।
377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -