Home Uncategorized Divya Pahuja: दिव्या पाहुजा का शव हरियाणा के इस शहर की नहर...

Divya Pahuja: दिव्या पाहुजा का शव हरियाणा के इस शहर की नहर में मिला, पीठ पर बने टैटू से बहन नैना ने की पहचान

0
44

acn18.com फतेहाबाद /मॉडल दिव्या पाहुजा हत्याकांड में दिव्या पाहुजा का शव हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना में एक नहर में मिला है। पीठ पर बने टैटू से दिव्या पाहुजा की बहन नैना पाहुजा ने शव की पहचान की है। गुरुग्राम पुलिस के डीसीपी क्राइम विजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी बलराज गिल की निशानदेही पर ही डिस्ट्रीब्यूटर के पास पानी बंद होने पर सफलता मिली है। यह नहर पंजाब के भाखड़ा से निकलती है। पुलिस शव का डीएनए टेस्ट करा सकती है।