spot_img

धान खरीदी केंद्र में हो रही गड़बड़ी, किसानों को लगाया जा रहा चूना ,निर्धारित मात्रा से अधिक लिया जा रहा धान

Must Read

acn18.com कोरबा /कोरबा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हो रहे धान खरीदी केंद्रो में किसानों को जमकर चूना लगाया जा रहा है। फड़ प्रभारी किसानों को लूटने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे। केरवाद्वारी खरीदी केंद्र में किसानों से निर्धारित मात्रा में अधिक धान लिया जा रहा है। इतना ही नहीं केंद्रो में व्यवस्था के नाम पर कुछ भी नहीं है।

- Advertisement -

धान खरीदी का काम जोर पकड़ने के साथ ही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हो रहे केंद्रो में किसानों को लूटने का काम शुरु कर दिया गया है। यहां किसानों से निर्धारित मात्रा से अधिक धान लिया जा रहा है। सरकारी नियमों के तहत प्रत्येक बोरी में 40 किलो धान लिया जाना है लेकिन अधिकतर केंद्रो में इससे अधिक धान लिया जा रहा है। करतला धान खरीदी केंद्र के अंतर्गत आने वाले केरवांद्वारी उपर्जान केंद्र में ऐसा ही कुछ देखने को मिला जहां निर्धारित मात्रा से कहीं अधिक धान लिया जा रहा है। वहीं केंद्र में व्यवस्था के नाम पर कुछ भी नहीं है यहां न तो पानी की व्यवस्था है और न ही हमालों की। किसानों को खुद से ही अपना धान तौल करना पड़ रहा है।

खरीदी केंद्र में हो रही गड़बड़ी को लेकर हमने फड़ प्रभारी से बात करनी चाही लेकिन उन्होंने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। इससे साफ जाहिर है,कि किसानों को चूना लगाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ा जा रहा।

सौम्या चौरसिया की फिर रिमांड मांगेगी ED:विशेष अदालत में होनी है मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपियों की पेशी, आरोपपत्र दाखिल करने की भी जल्दी

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

रेलवे स्टेशन रोड में चलते-फिरते गांजा बेचते 3 तस्कर गिरफ्तार

रायपुर । रेलवे स्टेशन रोड में चलते-फिरते गांजा बेचते 3 तस्कर गिरफ्तार हुए है। पुलिस को मुखबिर से सूचना...

More Articles Like This

- Advertisement -