acn18.com/ रायपुर। प्रदेश भाजपा में 50 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर हो रहे विरोध हाथापाई के बीच प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन सुबह रायपुर पहुंचने के बाद ठाकरे परिसर में इसकी समीक्षा बैठक कर रहे है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, महामंत्री अजय जामवाल, पवन साय प्रदेश चुनाव अधिकारी प्रभारी खूबचंद पारख व जिला चुनाव अधिकारी उपस्थिति है। इसमें जिला अध्यक्ष नियुक्त पर भी रायशुमारी होगी। आज ही विरोध के विवाद सुलझाने बनी अपील समिति की भी बैठक होनी है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है।




