जिला प्रशासन की टीम ने निजी अस्पतालों का दौरा कर अग्निशमन संसाधनों की जांच की, टीपी नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर।देखिए वीडियो।

0
136

Acn18.com/टीपी नगर स्थित व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स में जिस तरह से आगजनी की घटना हुई उसकी पुनरावृति ना हो इस बात को लेकर कोरबा का जिला प्रशासन काफी गंभीर नजर आ रहा है और शहर के मुख्य संस्थानों का दौरा कर आग से निपटने संसाधनों की जांच कर रहा है। इसी कड़ी में प्रशासन की जांच टीम ने कोरबा शहर के कृष्णा अस्पताल सहित न्यू कोरबा अस्पताल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कृष्णा अस्पताल में अग्निशमन उपकरणों की कमी पाई गई वही न्यू कोरबा अस्पताल में व्यवस्था सही पाई गई। प्रशासन द्वारा जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी जिसके आधार पर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई संभव हो सकती है। प्रशासन की इस जांच के बाद निजी अस्पताल प्रबंधनों में हड़कंप की स्थिती देखी जा रही है।