spot_img

हड़ताली स्वास्थ्य कर्मियों पर होने जा रही है बर्खास्तगी की कार्रवाई, नोटिस देने और एस्मा लगने के बाद भी नहीं लौटे ड्युटी पर, स्वास्थ्य व्यवस्था हो रही प्रभावित

Must Read

Acn18.com/अपनी विभिन्न मांगो को लेकर हड़ताल पर गए स्वास्थ्य कर्मियों पर बर्खास्तगी की कार्रवाई होने जा रही है। नोटिस देने और एस्मा लगाने के बाद भी जब हड़ताली स्वास्थ्य कर्मियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा तब विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ा। कोरबा के करीब 400 स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर गए थे जिनमें से 120 कर्मचारियों ने ड्युटी जाॅईन कर ली है जबकि शेष अभी भी हड़ताल पर है।

- Advertisement -

अपनी जायज व नाजायज मांगो को लेकर हड़ताल पर डटे स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई होने जा रही है। जिले के मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.एस.एन.केशरी ने बताया,कि उनके स्तर के करीब 173 कर्मचारियों को बर्खास्त किया जा रहा है जबकि शेष के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन शासन को भेज दिया गया है। कोरबा जिले से करीब 400 स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर चले गए थे जिनमें से 120 कर्मी नोटिस मिलने और एस्मा लगने के बाद काम पर लौट आए जबकि बाकी के कर्मचारियों पर किसी तरह का प्रभाव नहीं पड़ा यही वजह है,कि उनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की जा रही है।

सरकारी और स्वस्थ्य विभाग की सख्ती के चलते करीब 50 फीसदी कर्मचारी काम पर लौट आए हैं लेकिन 50 प्रतिशत कर्मचारी अभी भी अपनी मांगो को लेकर सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे हुए है। उनके हड़ताल से स्वास्थ्य व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो रही थी। काफी कोशिशों के बाद भी जब स्वास्थ्य कर्मी नहीं माने तब मजबूर होकर स्वास्थ्य विभाग को बर्खास्तगी की कार्रवाई करने का निर्णय लेना पड़ा।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

बाल बाल बचे प्रदेश के मंत्री और भाजपा पदाधिकारी,अभिशप्त कोरबा को कब मिलेगी हवाई और रेल की समुचित सुविधा

Acn18.com/पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉक्टर बंसीलाल महतो की धर्मपत्नी के दशगात्र में शामिल होने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री और स्वास्थ्य...

More Articles Like This

- Advertisement -