- अपाहिज श्रमिक ने कर ली खुदकुशी
सीएसईबी मैं सेवा देने वाले एक युवक ने इसलिए अपने प्राण दे दिए की अपाहिज होने के नाते वह अपने परिवार का भरण पोषण नहीं कर पाएगा। राकेश कुमार साहू ने इसीलिए अपने प्राण दे दिए
कोरबा जिले के इंदिरा नगर दर्री में निवास रत राकेश कुमार पिता रूप नारायण साहू लगभग 3 माह पूर्व सीएसईबी पावर प्लांट में उस समय दुर्घटना का शिकार हो गया था जब प्लांट में गैस लीक होने से ब्लास्ट हुआ था और जान बचाने के लिए राकेश तीन मंजिल से नीचे कूद गया था। उसके दोनों पैर टूट गए थे।काफी दिनों से घर पर ही रहने को मजबूर राकेश अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहा करता था। मैं बच्चों के लिए कुछ नहीं कर पाऊंगा इस चिंता में रहने वाले राकेश ने पत्नी के मायके जाने के बाद घर में ही फांसी लगा ली।




