छत्तीसगढ़ में डिजिटल ऋण पुस्तिका लॉन्च

0
6

छत्तीसगढ़ में डिजिटल ऋण पुस्तिका लॉन्च

अब किसानों को मिलेगा डिजिटल किसान किताब, भुइया पोर्टल पर सुरक्षित रहेगा पूरा रिकॉर्ड

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों की सुविधा और पारदर्शिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। राज्य में डिजिटल ऋण पुस्तिका (Digital Loan Book) को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत अब किसानों को डिजिटल किसान किताब उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें उनकी जमीन और ऋण से जुड़ी सभी जानकारियां ऑनलाइन दर्ज रहेंगी।

इस योजना की शुरुआत आज राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा द्वारा की गई। उन्होंने इसे किसानों के लिए तकनीक आधारित बड़ी सुविधा बताते हुए कहा कि इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि दस्तावेजों से जुड़ी परेशानियां भी खत्म होंगी।

भुइया पोर्टल पर रहेगा पूरा डिजिटल रिकॉर्ड

डिजिटल ऋण पुस्तिका का पूरा डेटा अब भुइया पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज रहेगा। किसान अपनी जमीन, ऋण की स्थिति और अन्य विवरण कभी भी पोर्टल पर देख सकेंगे। अब किसानों को ऋण पुस्तिका के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

किसान जब चाहें तब कर सकेंगे डाउनलोड: इस नई व्यवस्था की सबसे बड़ी खासियत यह है कि किसान जब चाहें, जहां चाहें अपनी डिजिटल ऋण पुस्तिका डाउनलोड कर सकते हैं। मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए किसान इसे आसानी से एक्सेस कर सकेंगे, जिससे बैंक, सहकारी समिति या अन्य सरकारी कार्यों में दस्तावेज प्रस्तुत करना बेहद आसान हो जाएगा।

पारदर्शिता और सुविधा की दिशा में बड़ा कदम

मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि डिजिटल ऋण पुस्तिका सेकिसानों को तेज और सरल सेवाएं मिलेंगी,रिकॉर्ड में गड़बड़ी की संभावना कम होगी,और ऋण से जुड़े मामलों में पारदर्शिता बढ़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कृषि क्षेत्र में अधिक से अधिक सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाए, ताकि किसानों को सीधा लाभ मिल सके।

किसानों में उत्साह: डिजिटल किसान किताब की शुरुआत के बाद किसानों में उत्साह देखा जा रहा है। इसे राज्य में डिजिटल कृषि व्यवस्था की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है।