नेमाड़ी उपार्जन केंद्र में धान बेचने में आ रही है मुश्किलें . टोकन मिलने पर धान लेकर पहुंचे किसानों को हुई असुविधा

0
55

छत्तीसगढ़ . छत्तीसगढ़ में चार सूत्री मांगों को लेकर सहकारी समिति के प्रबंधक और कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हालांकि प्रशासन के द्वारा अस्थाई व्यवस्था बनाते हुए चार विभागों के कर्मचारी के माध्यम से धान खरीदी की औपचारिक शुरुआत कराई गई है। कुछ क्षेत्रों में सीमित स्तर पर धान की खरीदी की जा रही है लेकिन बहुत सारे इलाकों में किसान इस मसले को लेकर परेशान है। कवर्धा जिले के निमाड़ी उपार्जन केंद्र में बात नहीं बनी तो किसान ट्रैक्टर में धान लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए।

धान खरीदी की व्यवस्था को लेकर कवर्धा जिले में कई प्रकार की मुसीबत किसानों के सामने बनी हुई है। विभिन्न क्षेत्रों से लगातार इस प्रकार की शिकायतें सामने आ रही है कि किसानों के द्वारा संबंधित उपार्जन केंद्र में टोकन तो कटा दिया गया है लेकिन अब तक धान बेचने का काम आसान नहीं हो सका। कांग्रेस नेता चंद्रवंशी ने बताया कि सब कुछ करने के बाद भी जब धान का विक्रय संभव नहीं हुआ तो लोगों ने ट्रैक्टर के साथ कलेक्ट्रेट जाने की प्लानिंग की। रास्ते में ही कलेक्टर से उनकी मुलाकात हो गई लेकिन इतना सब कुछ होने पर भी डेढ़ घंटे बाद धान की खरीदी नहीं हो सकी। इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस नेता चंद्रवंशी ने अधिकारियों और सरकार को आड़े हाथों लिया।